खबर - पवन कुमार शर्मा
सूरजगढ़. पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व:रिछपाल शर्मा की चतुर्थ पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। नगरपालिका परिषर में अधिशाषी अधिकारी राघवसिंह मीणा ,पार्षद रुकमानंद सैनी ,नरेंद्र शेखावत ,शिवनंदन शर्मा ,कैलाश सैनी ,दीपेश शर्मा ,शेखर शर्मा ,ओमप्रकाश सेवदा ,भंवरलाल सैनी ,नीरज यादव ,महेश कुमार ,कृष्ण शर्मा सहित अन्य लोगो ने स्व:रिछपाल शर्मा की फोटो पर पुष्पांजलि देकर उन्हें श्रधांजलि दी। वही मुख्य बाजार स्थित पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश शर्मा के कार्यालय पर भी स्व:रिछपाल शर्मा की चतुर्थ पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व पार्षद कन्हेयालाल मित्तल ,अमित आसलवासिया ,सांवरमल सैनी डीडराइटर,रामनारायण नारनौली , ,सेढूराम शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
