खबर - पि कुमार / प्रदीप कुमार सैनी
खाचरियावास । रोटरी मैजेस्टी क्लब, सहाय हाॅस्पिटल जयपुर व रोटरी सामुदायिक दल कुली के तत्वावधान में निःषुल्क नैत्र चिकित्सा षिविर का आयोजन साोमवार 2 मई को जैन भवन कुली में होगा। रोटरी सामुदायिक दल कुली के सचिव देवराज षर्मा ने बताया की षिविर में सहाय हाॅस्पिटल जयपुर का चिकित्सक दल नैत्र जाँच, परामर्ष व रोग निदान करेगा। रोटरी सामुदायिक दल कुली के अध्यक्ष सुरजमल जैन ने बताया की षिविर में पाए गए अॅापरेषन योग्य मरीजों केा अपने पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। आॅपरेषन सहाय अस्पताल जयपुर में निःषुल्क होंगें। समिती सदस्य मोतीलाल रैगर ने बताया की षिविर में पंजिकरण व रोग परामर्ष समय दोपहर 12बजे तक ही रहेगा।
