Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जिंदा होने का सत्यापन 50रू. में

खबर - पि कुमार / प्रदीप कुमार सैनी 
50रू दो तो जिंदा है पेंशनधारक 
अटल सेवा केन्द्र पर 50-50रू की लूट
खाचरियावास । अटल सेवा केन्द्र खाचरियावास पर पेंशनधारक  वरिष्ठ नागरिकों से 50श्50 रूप्ये लेकर उनके जिंदा होने का सत्यापन किया जा रहा है। राज्य व केन्द्र सरकार प्रतिवर्ष पेंशनधारक नागरिकों सेे जिवित होेने का प्रमाण लेेती है जिससेे पेंशनधारक को उसकी पैंषन निर्बाधरूप से मिल सके। एक तरफ तो राज्य व केन्द्र सरकारें आमजन को पेंशनधारक अंशदान दे रही हेै, वंही दूसरी तरफ अटल सेवा केन्द्र में कार्यरत ई मित्र संचालक लोगों के जिवित होने के प्रमाण की एवज में 50रू. ले रहा हैं। पेंशनधारक श्यामसुंदर  सोनी का कहना है कि अटल सेवा केन्द्र मेंपेंशनधारको  से 50रू की अवैध वसूली कर साफ और नेक छवी के पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी के नाम पर कालिख पोतने का काम किया जा रहा है। गजानंद , हीरालाल, अन्पूर्णा देवी, नजीर खान, रामप्यारी आदि ने ई मित्र संचालक के जिवित प्रमाण के 50रू बतौर शुल्क  मांगे जाने की बात कही हेै।