Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

विरासत के सांस्कृतिक वारिस बनें: लखावत

नागौर। नागौर जिले में धार्मिक पर्यटन स्थलों के विकास पर चर्चा करते हुए राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष  ओंकार सिंह लखावत ने आमजन को अपनी विरासत के सांस्कृतिक वारिस बन कर इसे सहेजने का आह्वान किया। जिला कलक्टर श्री राजन विषाल की अध्यक्षता तथा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री लखावत के सानिध्य में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय पर्यटन विकास समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि जिले मे तीर्थाटन के विकास की अपार सम्भावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि प्रवासियों और सामाजिक संस्थाओं को इन स्थानों के विकास से जोड़ने की आवष्यकता है और इसके लिए हमें हमारी विरासत का सांस्कृतिक वारिस बन कर काम करना होगा। श्री लखावत ने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास करने से देषी पर्यटकों का नागौर की ओर रूख होगा और जिले में पर्यटन का विकास होगा। 
श्री लखावत ने स्थानीय सम्भावनाओं के मद्धेनजर पर्यटन के विकास पर चर्चा करते हुए मकराना में मकराना मार्बल से निर्मित स्थानों की प्रतिकृतियों तथा जिले की खनिज सम्पदाओं पर आधारित म्यूजियम बनाने की बात भी कही। मीरा मंदिर सहित जिले में पर्यटन महत्व के विभिन्न स्थानों के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण के लिए जिला कलक्टर श्री राजन विषाल ने सम्बंधित क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारियों की अध्यक्षता में समितियां गठित करने के निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि इन समितियों में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिषाषी अधिकारी, आर्कियोलाॅजी एंड म्यूजियम विभाग व पर्यटन विभाग के प्रतिनिधि भी सदस्य होंगे। यह समितियां ऐसे स्थलों के विकास की सम्भानाओं पर अपनी रिपोर्ट पेष करेंगी। 
बैठक में जिले में कराए जा रहे बावड़ियों के जीर्णोद्धार कार्यों पर भी चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने प्राधिकरण अध्यक्ष को जानकारी दी कि ग्रामीण क्षेत्रों में बावड़ियों का 90 प्रतिषत जीर्णोद्धार महात्मा गांधी नरेगा योजना तथा 10 प्रतिषत कार्य जन भागीदारी से करवाया जाएगा। वहीं जिला कलक्टर ने परबतसर में किनसरिया माता मंदिर तक सड़क रास्ते की सम्भावनाओं पर रास्ते व मार्ग में पड़ने वाली भूमि किस्म आदि का सर्वे कर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिषाषी अभियंता को 15 दिवस में रिपोर्ट देने के लिए कहा। बैठक में नागौर जिले के पर्यटक व प्रमुख स्थलों पर पर्यटन विभाग द्वारा तैयार बुकलेट ‘नागौर’ का विमोचन किया गया।