नागौर,। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को नागौर में जिला स्तरीय योगाभ्यास समारोह नागौर स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिला स्तरीय समारोह में नागौर सांसद सी. आर. चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि षिरकत की। सुबह 7 बजे से शुरू हुए समारोह में जिला कलक्टर राजन विषाल तथा विभिन्न विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों सहित विषाल जनसमूह और सामाजिक संस्थाओं ने समारोह में हिस्सा लिया तथा योग आसान व प्राणायाम क्रियाएं की। योगाभ्यास के लिए सुबह साढ़े 6 बजे से ही बड़ी संख्या मे लोगों ने स्टेडियम में पहंुचना शुरू कर दिया। राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित प्रोटोकाॅल के अनुसार ठीक सुबह 7 बजे समारोह शुरू किया गया।
समारोह के प्रारम्भ में जिला कलक्टर ने उपस्थित जन समूह को योग की उपयोगिता के बारे में माननीय प्रधानमंत्री का संदेष पढ़कर सुनाया। वहीं समारोह के अंत में सांसद श्री चैधरी ने अपने सम्बोधन में योग को अपनाने और प्रत्येक व्यक्ति को योग का ब्रांड एम्बेसडर कर इसका प्रचार करने के लिए कहा। योगाभ्यास योग गुरू भुवनेष शर्मा, योग प्रषिक्षक महेन्द्र सोनी, इंदु राठौड़ तथा पन्नालाल सुथार ने करवाया। योगाभ्यास की शुरुआत चालन क्रियाओं से हुई जिसके बाद वाद हस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध ऊष्ट्रासन, शषांकासन, मंडूकासन, मकरासन, भुजंगासन तथा अर्ध हलासन जैसे आसानों का अभ्यास करवाया गया। इसके बाद विभिन्न प्राणायाम क्रियाएं करवाते हुए ध्यान क्रिया के साथ योगाभ्यास सम्पन्न हुआ। योगाभ्यास के लिए महिलाओं हेतु अलग से व्यवस्था की गई थी। वहीं प्रषिक्षकों द्वारा कराए गए आसनों व क्रियाओं के अनुसरण के लिए तीन स्टेज लगाए गए।
समारोह के अंत में अतिरिक्त जिला कलक्टर नागौर कालूराम ने समारोह में योगदान व प्रचार-प्रसार के लिए ब्रह्मा कुमारी विष्वविद्यालय व पतंजलि योगपीठ के सदस्यों का धन्यवाद किया। समारोह में भूतपूर्व सैनिक स्वास्थ्य योजना के कर्मचारियों, पुलिस लाइन के जवानों तथा शारदा बाल निकेतन सहित विभिन्न शैक्षणिक व अन्य संस्थाओं ने भी सहभागिता निभाई। इसके अलावा जिले के सभी 14 पंचायत समिति मुख्यालयों पर और ग्राम पंचायतों में भी योग समारोह आयोजित किया गया।
