खबर - पि शर्मा /प्रदीप कुमार सैनी
खाचरियावास । केन्द्र सरकार केे दोे साल पूरे होने पर सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने पचार के बांडियावास में सांसद कोटे से नवनिर्मित सीसी रोङ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष प्रभुसिंह गोगावास, प्रधान अशोक जाखङ, उप प्रधान बसंत कुमावत, जिला परिषद सदस्य सुरेश शर्मा उपस्थित रहे। इसी प्रकार सोमवार को खाचरियावास परिक्षैत्र के चैनपुरा, कुुली, खाचरियावास गांवों में पहुंचे व सांसद कोष से निर्मित सङकों का लोकार्पण किया। सांसद रींगस के ठिकरिया ग्राम के शहीद के अंतिम संस्कार में शामिल हुए जिससे तय समय से 6 घंटे देरी से चैनपुरा पहुंचे। चेैनपुरा ग्राम पंचायत के सामोतां की ढांणी में सांसद कोष से 11लाख रूपये की लागत से सीसी ब्लाॅक रोङ मय सुरक्षा दीवार का सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर भाजपा नेता गोविन्दसिंह लाम्बा, सरपंच सुप्यार लाम्बा, पंस सदस्य सुशीला लाम्बा, नरेन्द्र लाम्बा, उपसरपंच कालुराम सहित अनेक लोग उपस्थित रहें। कुली पंचायत में कुली बालाजी के पास सांसद कोष से 10 लाख की लागत से बनी सीसी ब्लाॅक सङक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सरपंच मरूधर कंवर, पूर्व सरपंच दिग्विजयसिंह शेखावत सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। खाचरियावास में पूर्व उपराष्ट्रपति स्व भैंरोसिंह शेखावत स्मारक के सामने 10 लाख की लागत से नव निर्मित सीसी ब्लाॅक सङक का लोकार्पण किया। इसके बाद सांसद गांव के गणगोैरी चैक पहुंचकर सभा को संबोधित किया। सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने अपने उदबोधन में कहा की हमारा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मेें प्रगति कर रहा है। जो देश कभी वीजा देने सेे कतराते थे वे आज मोदी का हाथ थामने को आतुर हैं । आज मुस्लिम देश प्रधानमंत्री का साथ पाने में फक्र महसूूस करते हेैं। देश की विकास दर बढ रही है तो इसका श्रेय मोदी की कार्यशैली को जाता हेैं। जिला परिषद सदस्य सुरेश शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के शासन में विदेशी कंपनियां आज भारत में निवेश करने को आतुर है जिससे देश के युवाओं को रोजगार मिलेगा। पूर्व विधायक हरीश कुमावत ने कहा की देश वास्तव मेें आगे बढ रहा हेेै आज गैस सब्सिडी जो कभी गैस एजेंसी के खाते में आती थी वो अब सीधे आम उपभोेक्ता के खातेे में जा रही हैं। भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रभूसिंह गोगावास ने कहा की आज देश का रक्षा बजट बढाकर मोदी जी ने देश की रक्षा करना सर्वोपरि रखा है। सरपंच सीमादेवी लाम्बा ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन बाबुलाल हल्दुनिया ने किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सुरेश शर्मा, पूर्व विधायक हरीश कुमावत, भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रभूसिंह गोगावास, भाजपा नेता गोविन्दसिंह लाम्बा, राजेश चेजारा, खेताराम कुमावत, राजेन्द्रसिंह भारीजा सहित अनेक लोग उपस्थित रहेें। चिरंजी लाल जैन, रवि पुजारी व कैलाश चंद जैन ने दो टयुबवेेेैल व एक पेयजल सप्लाई की मांग का ज्ञापन दिया जिसको सांसद ने पूरा कराने का आश्वासन दिया। प्रमोद कुमार शर्मा ने पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैंरोसिंह शेखावत के नाम से सरकारी नर्सिंग महाविद्यालय की मांग का ज्ञापन सौंपा, बनवारी लाल लाम्बा ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग की श्यामसुंदर सोनी नेे पेंशन बढोतरी की मांग का ज्ञापन सौैंपा।
