नागौर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को नागौर स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम का शनिवार सुबह पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास के लिए सुबह 6ः30 बजे अतिरिक्त जिला कलक्टर नागौर कालूराम सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी तथा आमजन एकत्र हुए। ओम के उच्चारण के साथ शुरू हुए अभ्यास कार्यक्रम में विभिन्न योगासनों तथा प्राणायाम क्रियाओं का अभ्यास करवाया गया। योग प्रषिक्षक महेन्द्र सोनी तथा भुवनेष शर्मा ने चालन क्रियाओं से अभ्यास शुरू करवाते हुए वाद हस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध ऊष्ट्रासन, शंषाकासन, मंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन तथा अर्ध हलासन जैसे विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया।
सभी योग मुद्राओं का अभ्यास योग दिवस के लिए निर्धारित प्रोटोकाॅल के अनुसार करवाया गया। अभ्यास के दौरान षट्कर्म तथा अन्य प्राणायाम क्रियाएं भी करवाई गई। इसमें कपालभाति, अनुलोम-विलोम तथा भ्रामरी प्राणयाम के बारे में अभ्यास करवाया गया। योग प्रषिक्षकों ने योगाभ्यास के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी तथा कहा कि योग के सभी आसन अपने शरीर के लचीलेपन एवं सामथ्र्य के अनुसार ही किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों को कमर दर्द की षिकायत रहती है उन्हें आगे झुकने वाले तथा हर्निया की समस्या से ग्रसित व्यक्तियों को पीछे झुकने वाले आसन नहीं करने चाहिए। कार्यक्रम के अंत में शान्तिपाठ कर कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ने संदेष दिया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुबह 7 से 8 बजे तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सभी लोग हिस्सा लेवें। इस आयोजन को सफल बनाने में विभिन्न संस्थाएं भी अपना सहयोग कर रही हैं।
