Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

लाडनूं से निकलेगी तिरंगा यात्रा, केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी लेंगे भाग


नागौर। केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री  सीआर चौधरी दो दिन नागौर जिले के दौरे पर रहेंगे तथा रविवार को तिरंगा यात्रा निकालेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार  चौधरी रविवार 21 अगस्त को सुबह 9 बजे लाडनूं  पहुंचेंगे तथा स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। तिरंगा यात्रा सुबह 11:30 बजे लाडनूं से रवाना होकर दोपहर 12 बजे निम्बीजोधा पहुंचेगी तथा 12:30 बजे निम्बीजोधा से रवाना होकर 1 बजे कठौति पहुंचेगी। यहां श्री चौधरी शहीद स्मारक पर माल्यार्पण करेंगे तथा 2:30 बजे तिरंगा यात्रा के साथ 3 बजे जायल पहुंचेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री  चौधरी सोमवार 22 अगस्त को सुबह 10:30 बजे जनप्रतिनिधियों तथा जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे।