नागौर। रिक्त हुए पदों के कारण ताउसर ग्राम पंचायत के सरपंच पद तथा रियांबड़ी पंचायत समिति की गवारड़ी ग्राम पंचायत व कुचामन पंचायत समिति की रूपपुरा ग्राम पंचायत के लिए वार्ड पंचों का उपचुनाव शुक्रवार को होगा। चुनाव हेतु मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। ताउसर में 7 हजार 195 मतदाता चार उम्मीदवारों के लिए मतदान करेंगे। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ताउसर में बनाए गए कुल 8 मतदान केन्द्रों पर ईवीएम मषीनों के माध्यम से मतदान होगा जिसमें मतदाताओं के लिए नोटा का विकल्प भी होगा।
वहीं नागौर पंचायत समिति की चूंटीसरा ग्राम पंचायत, रियांबड़ी की गवारड़ी तथा कुचामन की चारणवास ग्राम पंचायत के रिक्त उपसरपंच पदों के लिए उपचुनाव 6 अगस्त शनिवार को होगा। जिला मजिस्ट्रेट श्री राजन विषाल ने निर्वाचन क्षेत्रों में इनसे लगते हुए 5 किलोमीटर परिधीय क्षेत्र में मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया है।
