खबर - अरुण मूंड
चुनाव परिणाम के बाद कॉलेज के पास छात्रो व पूलिस के बीच हुई लाठी भाटा जंग
झुंझुनू । जिले के नवलगढ कस्बे में छात्रसंघ चुनावो के दौरान बुधवार को हुये मतदान में पोदार कॉलेज में योगेश कुमार सैनी अपने निकटतम प्रत्याशी कमल कुमार से 64 मतो से विजयी रहे । सरकारी कॉलेज में रविन्द्र कुमार सैनी अपने निकटतम प्रत्याशी विजेन्द्र कुमार से 42 मतो से विजयी हुये । राजकीय महाविधालय में उपाध्यक्ष पद परवेज खान 10 मतो से ,महासचिव पद पर योगेश कुमार सैनी 25 मतो से व संयुक्त सचिव पद सरिता राड 40 मतो से विजयी घोषित हुई । चुनाव प्रभारी डॉ अनिता चौधरी व कॉलेज की प्राचार्य डॉ मधुलिका सक्सेना व प्राचार्य डॉ श्रवण कुमार सैनी विजेता प्रत्शायिो को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई । पोदार कॉलेज में उपाध्यक्ष पद पर अन्जू कुमार सैनी 53 मतो से विजयी घोषित हुुई । पोदार कॉलेज में महासचिव पद रवि कुमार रोलन व संयुक्त सचिव पद नितीन कुमार सैनी र्निविरोध घोषित हुये । पोदार कॉलेज के चुनाव प्रभारी चेतन दाधिच ,प्राचार्य वी एस शुक्ला व सीआई रामोतार मीणा ने चारो प्रत्याशियो को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई । वही पोदार कॉलेज के बाहर ज्यो चुनाव के परिणाम आये त्यो ही कॉलेज के बाहर खडे छात्र नेताओ के समर्थको ने हो हल्ला शुरू कर दिया । कुछ देर बाद पुलिस कर्मियो ने भीड को खदेडने शुरू किया लेकिन छात्रो ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिये। छात्रो की ओर से कॉलेज के आस पास व कॉलेज परिसर में तोड फोड भी की गई । एसडीएम भागीरथ साख व पुलिस उपअधिक्षक अर्जुनराम ने थाने से और जाब्ता मंगवाकर स्थिती पर काबू पाया । 