खबर - राजेश वैष्णव
खाचरियावास । समीपवर्ती गांव चक में श्री गणेश नारायण परवाल राजकीय शास्त्री संस्कृत महिला महाविद्यालय के चुनाव परिणामों में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी दुर्गा मावलिया 13 मतों से विजयी रही. दुर्गा मावलिया एबीवीपी समर्थित प्रत्याशी बताई जा रही है।
अध्यक्ष पद प्रत्याशी दुर्गा मावलिया को 34 वोट मिले वहीं निर्दलीय उम्मीदवार ममता खोवाल को 21 वोट मिले. 13 मतों से दुर्गा मावलिया जीत गई.
महाविद्यालय में कुल 59 वोटों में से 55 वोट ड़ाले गये.
महाविद्यालय में महासचिव निर्विरोध मनीषा घोटिया को बनाया गया.
