Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नागौर जिले में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह


नागौर। जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि सार्वजनिक निर्माण तथा परिवहन मंत्री यूनुस खान ने सोमवार सुबह 9 बजे नागौर स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। इसके बाद पुलिस बैण्ड पर राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। ध्वजारोहण के बाद अतिरिक्त जिला कलक्टर नागौर  कालूराम ने राज्यपाल महोदय का संदेष पढ़कर सुनाया। समारोह में जिला कलक्टर श्री राजन विषाल, नागौर विधायक  हबीबुर्रहमान, पुलिस अधीक्षक  परिस देशमुख तथा विभिन्न गणमान्य अतिथिगण तथा नागरिकगण उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में देष के नाम शहादत देने वाले तथा देष के आजादी के लिए तपस्या करने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया दल, जाति व वर्ग के नाम पर बरगलाने वाले लोगों के बहकावे में नहीं आएं और ऐसे काम करें जिनसे उनके माता-पिता और देष का नाम रोशन  हो।