नागौर। स्वतंत्रता की 70 वीं वर्षगांठ के अवसर पर निकाली जानी तिरंगा रैली को केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सी आर चैधरी ने सोमवार को खरनाल से तिरंगा फहराकर रवाना किया। रैली को रवाना करने से पहले श्री चैधरी ने खरनाल में लोक देवता श्री वीरतेजाजी के मंदिर में दर्षन किए। स्वयं श्री चैधरी रैली में दुपहिया वाहन पर सवार होकर रैली के साथ नागौर पहुंचे तथा रैली का समापन नागौर के गांधी चैक में रैली का समापन हुआ। नागौर विधायक हबीबुर्रहमान सहित विषाल जनसमूह दुपहिया वाहनों पर सवार होकर रैली में शामिल हुआ। नागौर शहर में रैली मानासर चैराहे से सुगनसिंह सर्कल, दवे स्मारक, बंसीवाला मंदिर, तारकीनषाह दरगाह तथा मूण्डवा चैराहा होते हुए गांधी चैक पहुंची। गांधी चैक में आयाजित आमसभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री चैधरी ने कहा कि देष के प्रत्येक नागरिक को धर्म, जाति व वर्ग के आधार पर भेदभाव किए बिना राष्ट्रहित को सर्वोपरी मानना चाहिए। उन्होंने तिरंगा यात्रा को एक महत्वपूर्ण आयोजन बताते हुए स्वतंत्रता सेनानियों व देष के लिए कुर्बानी देने वालों को याद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के हर जरूरतमंद तथा निचले तबकों के उत्थान के लिए केंद्र सरकार ने योजनाएं चलाई हैं तथा इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए। उन्होंने इस मौके पर केंद्र सरकार की 71 योजनाओं का जिक्र किया। मंगलवार को नावां-कुचामन में निकली गौरव यात्राः- मंगलवार को नावां तथा कुचामन क्षेत्रों में केंद्रीय राज्यमंत्री सी.आर. चैधरी ने तिरंगा यात्राएं निकाली। नावां में तिरंगा यात्रा गुरजा चैक से मीठड़ी तक तथा कुचामन में बायपास स्थित मुख्य द्वार से लेकर चितावा तक निकाली गई। इस दौरान नावां विधायक श्री विजय सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण तथा विषाल जनसमूह उपस्थित था।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News
