Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अंत्योदय जनयात्रा को लेकर सघन जनसंपर्क, घर घर जाकर दिया न्यौता

खबर - राजेश वैष्णव 
कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
खाचरियावास- अंतोदय जनयात्रा को लेकर जनसंपर्क जोरों पर है। समारोह के लिए गठित टीमें घर-घर जाकर गांव गांव ढाणी ढाणी में लोगों से जनसंपर्क कर 2 अक्टूबर को खाचरियावास मैं आयोजित कार्यक्रम में आने का न्यौता दे रहे हैं । जनयात्रा के अगुवा डा. दशरथसिंह शेखावत शेखावत ने अपनी टीम के साथ बुधवार को दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवो में जनसंपर्क किया गिरफ्तार । जनसंपर्क कार्यक्रम बुधवार को  जीण माता से शुरू हुआ इसके बाद रलावता, दुधवा कोछोर, मोहनपुरा ,सुलियावास, मुंडियावास, दांता,रामगढ़ भारीजा, मंडा सुरेरा आदि गांवो में लोगों से सघन जनसंपर्क कर दो अक्टूबर को अंतोदय जन यात्रा के शुभारंभ समारोह में आने का निमंत्रण दिया।  इसके बाद एक बैठक  खाचरियावास के भैंरोसिंह स्मारक पर आयोजित की गई । बैठक में डॉक्टर दशरथसिंह शेखावत के अलावा पूर्व सरपंच दिग्विजय सिंह, नरेंद्र सिंह शेखावत, रामसिंह शेखावत राजेंद्र सिंह भारीजा,  महावीर सिंह कांकरा, चिरंजीलाल जैन, बाबूलाल हल्दुनिया, सुरेंद्र सिंह करड, डीपी सोलंकी, भवानी शंकर शर्मा,सहित बड़ी संख्या में खाचरियावास, कुली, उमाड़ा चक, करड़ काकरा पचार  के कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया व कार्यकर्ताओं को अलग-अगलग जिम्मेदारी दी गई । बैठक में खाचरियावास कुली  उमाड़ा चक करड़ काकरा पचार  के कार्यकर्ता भाग लेंगे। अंतोदय जनयात्रा दो अक्टूबर को खाचरियावास के भैंरोसिंह स्मारक से शुरु होगी और राजस्थान के 200 विधानसभा में भ्रमण के बाद अगले वर्ष 2 3 अक्टूबर 2017 को जयपुर में स्व. भैंरेसिंह शेखावत के स्मारक पर पहुंचेगी जहां यात्रा का समापन होगा।