Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अन्त्योदय जन यात्रा का आगाज २ अक्टूबर से ,डॉ. दशरथसिंह शेखावत निकाल रहे है जनयात्रा

खबर - राजेश वैष्णव 
खाचरियावास से शुरू होगी यात्रा
दो सौ विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी यात्रा, एक साल बाद जयपुर में होगा समापन
खाचरियावास  । पूर्व उपराष्ट्रपति भैरेोंसिंह शेखावत की यादों के समेटते हुए प्रदेशभर में एक यात्रा निकाली जा रही है । अंत्योदय जन यात्रा का आगाज गंाधी जयन्ती के मौके पर दो अक्टूबर के शेखावत की जन्मस्थली खाचरियावास से शुरू किया जा रहा है । जनयात्रा का समापन एक साल २१ दिनों बाद भैंरोसिंह शेखावत की जयन्ती पर २३ अक्टूबर २०१७ को जयपुर में भैंरोसिंह शेखावत के समाधि स्थल पर होगा। एक साल में यह यात्रा प्रदेश के सभी दो सौ विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी। अंत्योदय जन यात्रा के मुखिया भाजपा नेता एवं झुंझऩू के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दशरथसिंह शेखावत होंगे। 
अन्त्योदय जन यात्रा दो अक्टूबर को एक बड़े समारोह के साथ खाचरियावास के भैंरोसिंह स्मारक से शुरू होगी । राजस्थान के मुख्यमंत्री रहते हुए स्व.भैरोंसिंह शेखावत ने राज्य में गरीबों के लिए महत्तपूर्ण अन्न योजना अंत्योदय योजना शुरू की थ्ी उसी के नाम पर शेखावत की यादों को ताजा रखते हुए इस यात्राा का नाम अन्त्योदय जन यात्रा दिया गया है। यात्रा राजस्थान के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो दिन रहेगी। यात्रा के अगुआ दशरथसिंह शेखावत की उनकी टीम के साथ उस विधानसभा क्षेत्र के लोग करीब १५ से बीस किलोमीटर तक पैदल मार्च करेगें। दूसरे दिन एक सभा का आायोजन होगा जिसमें उस क्षेत्र के शहीद परिवारों का सम्मान किया जाएगा तथा भैरोंसिेह शेखावत के साथी रहे लाोगें के सम्मान के साथ ही उस क्षेत्र से जुड़ी शेखावत की यादों का स्मरंण भी किया जाएगा। इसी के साथ भैँरोसिंह शेखावत के साथ के फ ोटो व उससे संबधित न्यूज कंटिग आदि एकत्र की जाएगी जो शेखावत स्मारिका प्रकाशन में जगह लेगी।
जनयात्रा की  तैयारियां जोरों पर
अंत्योदय जन यात्रा की तैंयारियां जोरों से की जा रही है। यात्रा के मुखिया डॉ.दशरथसिंह शेखावत ने दांतारामगढ़ में ही डेरा जमा लिया है यहां के लोगों से वे लगातार जनसम्पर्क करनें में जुटे हैं। जनयात्रा दो अक्टूबर रविवार को दोपहर सवा दो बजे शुरू होगी इससे पहले एक विशाल जनसभा होगी इसके लिए खाचरियावास में रैफरल अस्पताल के पास स्थित भ्ैंारोंसिंह स्मारक पर बड़ा पाण्डाल लगया जा रहा है।
बैठक आज खाटूश्यामजी में 
खाचरियावास से निकाली जानें वाली अन्त्योदय जनयात्रा के तैयारियों को लेकर दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की एक बैठक सोमवार को शाम चार बजे खाटूश्यामजी में रख्ी गई हैं। रींगस रोड़ पर कर्णावती भवन धर्मशाला में आयोजित होनें वाली बैठक में डॉ दशरथसिंह,डॉ. बलवन्तसिंह चिराना सहित अनेक लोग शामिल होगें व यात्रा को लेकर विचार विमर्श की जिम्मेदारियां सौंपेगें।