खबर - जगत जोशी
रावतसर:-भाजपा के संस्थापक पं0 दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के अवसर पर स्थानीय भाजपा नगर मण्डल व देहात मण्डल के पदाधिकारीयो ने क्षैत्रिय विधायक द्रोपती मेघवाल के नेतृत्व मे राजकीय चिकित्सालय मे भर्ती मरीजो को फल वितरीत किये व परिसर मे झाडू लगा कर सफाई की। इस मौके पर विधायक द्रोपती मेघवाल ने अस्पताल मे भर्ती मरीजो की कुशलक्षेम पूछी व अस्पताल मे किसी भी तरह की कोई परेशानी होने पर सिधे उनसे सम्पर्क करने को कहा । वही विधायक ने भाजपा के संस्थापक पं0 दीन दयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताये कदमो पर चलने का आव्हान किया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष विष्णु जोशी, देहात मण्डल अध्यक्ष अतुल शर्मा , सुरेन्द्र बिहाणी, उदाराम मटोरिया, संजय मेघवाल, कृष्ण डूडी, गौतम बंसल, रमेश रतिवाल, अजय खदरीया, रोशन बेनिवाल सहित अनेको भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थें।
खानापूर्ती नजर आई सफाई मे:- पं0 दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओ व पदाधिकारीयो द्वारा राजकीय चिकित्सालय मे की गयी सफाई मात्र खानापूर्ती व फोटो खिचवाने की होड़ ही नजर आयी। एक ही स्थान पर झाडू को यहां वहां पर मार कर सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी विधायक द्रोपती मेघवाल के पीछे ही चलते बने। जबकि भाजपा कार्यकर्ताओ का दावा था कि पूरे परिसर की सफाई की जायेगी। वही जंहा पर सफाई के नाम की झाडू चली वहंा पर कचरे को एक जगह पर इक्कठा कर ढेरी को वही पड़ा रहने दिया।