खबर - मनोज मिश्रा
बिसाऊः-...राज्य सरकार द्वारा राजस्थान के अस्पतालो की कायाकल्प योजना चालू की गई जिसमे सभी सी.एच.सी. मे साफ सफाई एवं सौदर्य करण और व्यवस्था के लिए कायाकल्प योजना षुरू की। इस प्रतिस्प्रर्धा मे जोभी प्रथम रहेगा उसे 15 लाख रूपये अस्पताल के विकास के लिए दिये जायेगे। इससे पहले तिन चरणो मे झुझुनूं,जयपुर एवं दिल्ली कि टिमोने आकर अस्पताल का निरिक्षण किया गया जिसमे अस्पताल मे सभी सुविधाये सुचारू रूप से सही पाई गई। गौरतलब है कि बिसाऊ राजकीय जटिया सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र के इन्चार्ज डा.वेदप्रकाष शर्मा ने अपनी पूरी टीम चिकित्सा स्टाफ को साथ लेकर अभियान मे जुट गये। अस्पताल के चार चांद लगाये जैसे गार्डन,पार्किग,साफ सफाई,जल व्यवस्था,रोगियो के लिए सुविधा चिकित्सा सुविधा एवं स्टाफ व्यवस्था आदि। समय समय पर जयपुर,दिल्ली जांच टीममोने आकर अवलोकन किया। जिसका परिणाम राजकीय जटिया सामुदायिक केन्द्र को प्रथम स्थान मिला। चिकित्सा मंत्री ने सी.एम.एच.ओ. को दूर भाष पर बधाई दी। सी.एम.एच.ओ. धोलपुरीया ने बिसाऊ के जटिया अस्पताल स्टाफ को बधाई दी। अस्पताल के स्टाफ मे खुर्षी की लहर दौड गई। इसके अलावा उदयपुरवाटी,बंगड और सिंधाना को एक एक लाख रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा।