खबर - राजेश वैष्णव
खाचरियावास । खाचरियावास से निकाली जानें वाली अंत्योदय जनयात्रा रविवार से शुरू होगी। प्रदेश के सभी दौ सौ विधानसभा क्षेत्रों में जानें वाली अंत्योदय जनयात्रा की अंतिम चरण में चल रही हैं। अंत्योदय जनयात्रा के मुखिया भाजपा नेता डॉ. दशरथसिंह शेखावत स्वंय व्यवस्थाओं को देख रहे है वहीं करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं की टीम आयोजन को सफल बनानें के लिए दिन रात जुटी हैं। खाचरियावास में रैफरल अस्पताल के पास स्थित भ्ैंारोंसिंह स्मारक पर बड़ा पाण्डाल लगया जा रहा है। पाण्डाल लगानें का काम विगत चार दिनों से चल रहा हैं। समारोह के संयोजक राजेन्द्रसिंह भारीजा ने बताया कि जनयात्रा दो अक्टूबर रविवार को दोपहर
सवा दो बजे शुरू होगी इससे पहले एक विशाल जनसभा होगी सभा के लिए करीब दस हजार लोगों के बैठनें की व्यवस्था की जा रही है । विशाल जनसभा के साथ जनयात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जाएगा। जनसभा में अधिक से अधिक लोगों को लानें के प्रयास किए जा रहे है। उन्होनें बताया कि भाजपा नेता डॉ. दशरथ सिंह शेखावत की अगुवाई में जनयात्रा तिरंगे झण्डे के नीचे निकाली जाएगी । यात्रा का आगाज गांधी जयन्ती पर दो अक्टूबर को खाचरियावास से शुरू होगा। इसके लिए दांतारामगढ़ क्षेत्र में सघन जनसम्पर्क किया जा रहा है व लोगों को घर घर जाकर पीले चावल बांटे जा रहे हैं। वहीं प्रदेश के अन्य स्थानों से भी प्रमुख लोगों के आनें का न्यौता दिया जा रहा है। अंत्योदय जन यात्रा का बुलावा देनें के लिए कार्यकर्ताअें ने शुक्रवार को सुलियावास, मुडियावास, रलावता, जीणमाता, दूधवा, कोछोर, अलोदा, डूकिया, गोवटी, खाटू, पचार करड़, कांकरा, डांसरोली, मेई, कुली आदि गंावों में जनसम्पर्क कर लोगों के पीले चावल बांटे। समारोह के सह संयोजक पूर्व सरंपच नरेन्द्रसिंह शेखावत ने बताया कि पूर्व उपराष्ट्रपति भैरेोंसिंह शेखावत की यादों के समेटते हुए प्रदेशभर में निकाली जाएगी । जनयात्रा का समापन एक साल २१ दिनों बाद भैंरोसिंह शेखावत की जयन्ती पर २३ अक्टूबर २०१७ को जयपुर में भैंरोसिंह शेखावत के समाधि स्थल पर होगा। एक साल में यह यात्रा प्रदेश के सभी दो सौ विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी। अन्त्योदय जन यात्रा दो अक्टूबर को एक बड़े समारोह के साथ खाचरियावास के भैंरोसिंह स्मारक से शुरू होगी । राजस्थान के मुख्यमंत्री रहते हुए स्व.भैरोंसिंह शेखावत ने राज्य में गरीबों के लिए महत्तपूर्ण अन्न योजना अंत्योदय योजना शुरू की थ्ी उसी के नाम पर शेखावत की यादों को ताजा रखते हुए इस यात्राा का नाम अन्त्योदय जन यात्रा दिया गया है। यात्रा राजस्थान के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो दिन रहेगी। यात्रा के अगुआ दशरथसिंह शेखावत की उनकी टीम के साथ उस विधानसभा क्षेत्र के लोग करीब १५ से बीस किलोमीटर तक पैदल मार्च करेगें। दूसरे दिन एक सभा का आायोजन होगा जिसमें उस क्षेत्र के शहीद परिवारों का सम्मान किया जाएगा तथा भैरोंसिेह शेखावत के साथी रहे लाोगें के सम्मान के साथ ही उस क्षेत्र से जुड़ी शेखावत की यादों का स्मरंण भी किया जाएगा। इसी के साथ भैँरोसिंह शेखावत के साथ के फ ोटो व उससे संबधित न्यूज कंटिग आदि एकत्र की जाएगी जो शेखावत स्मारिका प्रकाशन किया जाएगा। जनयात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार की शाम खााटूश्यामजी में एक बैठक रखी गई जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
