खबर - राजेश वैष्णव
भाजपा नेता दशरथसिंह लेकर जाएगें भैंरोसिंह शेखावत का संदेश
खाचरियावास । अंत्योदय जनयात्रा का आगाज रविवार को खाचरियावास हो गया। स्व. भैंरोसिंह शेखावत के दोहिते अभिमन्युसिंह व भाजपा नेताओं ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरेोंसिंह शेखावत की जन्मस्थली से हरी झण्डी दिखाकर जनयात्रा को रवाना किया। इससे पहले एक सभा का आयोजन रखा गया जिसमें वक्तओं ने कह कि भैंरोसिंह शेखावत के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। वक्ताओं ने उन्होनें देश में अन्त्योदय जैसी योजना गरीबों के लिए शुरू की वहीं पंचायत राज में दलित लोगों को चुनाव लडऩें का अधिकार सौंपकर पंचायतराज में आरक्षण के बाद अजा,जजा का राजनीति में प्रवेश कराया। शेखावत के दोहिते अभिमन्युसिंह ने कहा कि स्व. भैंरोसिंह शेखावत जन जन के प्रिय नेता थे। डॉ. दशरथसिंह शेखावत की ओर से निकाली जा रही जनयात्रा का प्रंशसा करते हुए कहा कि इससे स्वं शेखावत की यादों को प्रदेश में फिर से ताजा किया जा सकेगा। अंत्योदय जनयात्रा के मुखिया डॉ. दशरथ सिंह श्ेाखावत ने बतया कि स्वं भैंरोसिंह शेखावत जन जन के नेता थे । उन्होनेे अपना कद इतना ऊंचा बढ़ा लिया था कि उनकों एक पार्टी एवं एक समाज से जोडक़र नहीं रखा जा सकता इसलिए यात्रा तिरंगे झण्डे के नीचे सभी को जोडक़र निकाली जा रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री रहते हुए स्व.भैरोंसिंह शेखावत ने राज्य में गरीबों के लिए महत्तपूर्ण अन्न योजना अंत्योदय योजना शुरू की थ्ी उसी के नाम पर शेखावत की यादों को ताजा रखते हुए इस यात्राा का नाम अन्त्योदय जन यात्रा दिया गया है। खाचरियावास के भैंरोसिंह स्मारक पर सबसे पहलें तिरंगा झण्डा फहराया गया इसके बाद आगन्तुक पदाधिकारियों ने स्वं भैंरोसिंह शेखावत की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए। इसके बाद एक सभा क आयोजन किया गया। सभा को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, पूर्व विधायक हरीश कुमावत, भाजपा नेता शिवनाथसिंह पचार, रामसिंह उमाड़ा, राजेन्द्रसिंह भारीजा, श्रवण बुरडक़, हरिप्रसाद तोतला, जयसिंह शेखावत बगड़ प्रधान अशोक जाखड़, उपप्रधान बंसत कुमावत, जिला परिष्द सदस्य सुरेश शर्मा, एडवोकेट राजेश चेजारा, करणसिंह शेखावत, बुहाना प्रधान कृष्ण यादव, रामजीवण शाह, महावीरसिंह इराना,उपप्रध्न रामपाल आदि ने भी संबोधित किया। समारोह की अध्यक्षता चिरंजीलाल जैन ने की। सभा में शहीद परिवारों का सम्मान भी किया गया।
एक साल २१ दिनों की यात्रा
गंाधी जयन्ती के मौके पर रविवार को खाचरियावास से शुरू अंत्योदय जनयात्रा एक साल में प्रदेश के सभी दो सौ विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी। जनयात्रा का समापन एक साल २१ दिनों बाद भैंरोसिंह शेखावत की जयन्ती पर २३ अक्टूबर २०१७ को जयपुर में भैंरोसिंह शेखावत के समाधि स्थल पर होगा। अंत्योदय जनयात्रा के मुखिया भाजपा नेता एवं झुंझऩू के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दशरथसिंह शेखावत इस दौरान प्रदेश से शेखावत की यादों को समेटकर भैंरोसिंह शेखावत स्मारिका का प्रकाशन करेगें।
स्व. शेखावत प्रतिमा रहेगी
अंत्योदय जनयात्रा एक रथ के साथ चलेगी। रथ में तिरंगा अैर उसके नीचे पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैंरोसिंह शेखावत की आदमकद प्रतिमा रहेगी। के साथ एक रथ तैयार किया गया है जिसमें स्वं भैंरोसिंह शेखावत की अदम कद प्रतिमा रहेगी । इसी के साथ स्व. भैंरोसिंह शेखावत से सम्बधित साहित्य भी लोगों को बांटा जाएगा।
