खबर - राजेश वैष्णव
एक साल में दो सौ विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी यात्रा,
डॉ. दशरथसिंह शेखावत निकाल रहे है जनयात्रा
खाचरियावास । पूर्व उपराष्ट्रपति भैरेोंसिंह शेखावत की जन्मस्थली से शुरू होकर प्रदेश के दो सौ विधानसभा क्षेत्रों की यात्रा करनें वाली अंत्योदय जनयात्रा का आगाज गंाधी जयन्ती के मौके पर रविवार को ाचरियावास से शुरू किया जा रहा है। स्व. भैंरोसिंह शेखावत के दामाद पूर्व मंत्री नरपतसिंह राजवी जनयात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेगें। अंत्योदय जन यात्रा के मुखिया भाजपा नेता एवं झुंझऩू के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दशरथसिंह शेखावत होंगे। वे यात्रा को एक साल में प्रदेश के सभी दो सौ विधानसभा क्षेत्रों में लेकर जाएगें। जनयात्रा का समापन एक साल २१ दिनों बाद भैंरोसिंह शेखावत की जयन्ती पर २३ अक्टूबर २०१७ को जयपुर
में भैंरोसिंह शेखावत के समाधि स्थल पर होगा। समारोह के संयोजक राजेन्द्रसिंह भारीजा ने बताया कि अन्त्योदय जन यात्रा रविवार को एक बड़े समारोह के साथ खाचरियावास के भैंरोसिंह स्मारक से शुरू होगी । उन्होनेें बताया कि रविवार को प्रात: सवा 11 बजे भैंरोसिंह स्मारक पर समारोह स्थल पर तिरंगा झण्डा फहराया जाएगा इसके बाद एक सभा होगी। सभा को भैंरोंसिंह शेखावत के दामाद पूर्व मंत्री नरपतसिंह राजवी, यात्रा के मुखिया डॉ. दशरथसिंह शेखावत व अन्य नेता संबोधित करेगें। समारोह के सह संयोजक नरेन्द्रसिंह शेखावत के अनुसार यात्रा राजस्थान के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो दिन रहेगी। यात्रा के अगुआ दशरथसिंह शेखावत की उनकी टीम के साथ उस विधानसभा क्षेत्र के लोग करीब १५ से बीस किलोमीटर तक पैदल मार्च करेगें। दूसरे दिन एक सभा का आायोजन होगा जिसमें उस क्षेत्र के शहीद परिवारों का सम्मान किया जाएगा तथा भैरोंसिेह शेखावत के साथी रहे लाोगें के सम्मान के साथ ही उस क्षेत्र से जुड़ी शेखावत की यादों का स्मरंण भी किया जाएगा। उन्होनें बताया जनयात्रा के साथ एक रथ तैयार किया गया है जिसमें स्वं भैंरोसिंह शेखावत की अदम कद प्रतिमा रहेगी।
जन जन के नेता थे शेखावत
अंत्योदय जनयात्रा के मुखिया डॉ. दशरथ सिंह श्ेाखावत ने बतया कि स्वं भैंरोसिंह शेखावत जन जन के नेता थे । उन्होनेे अपना कद इतना ऊंचा बढ़ा लिया था कि उनकों एक पार्टी एवं एक समाज से जोडक़र नहीं रखा जा सकता इसलिए यात्रा तिरंगे झण्डे के नीचे सभी को जोडक़र निकाली जा रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री रहते हुए स्व.भैरोंसिंह शेखावत ने राज्य में गरीबों के लिए महत्तपूर्ण अन्न योजना अंत्योदय योजना शुरू की थ्ी उसी के नाम पर शेखावत की यादों को ताजा रखते हुए इस यात्राा का नाम अन्त्योदय जन यात्रा दियागया है।
उपखण्ड अधिकारी ने लिया जायजा
अंत्योदय जनयात्रा की तैंयारियां को जहां अंतिम रूप दिया जा रहा है वहीं प्रशासन की ओर से उपखण्ड अधिकारी जगदीश प्रसाद गौड़ ने शनिवार को खाचरियावास पहुंचकर सामरोह के बरें में जनकारी लेकर व्यवस्थ्साओं को देखा। जनयात्रा रविवार को दोपहर सवा दो बजे शुरू होगी इससे पहले एक विशाल जनसभा होगी इसके लिए खाचरियावास में रैफरल अस्पताल के पास स्थित भ्ैंारोंसिंह स्मारक पर बड़ा पाण्डाल लगाया गया है।
