नागौर । जिला कलक्टर राजन विशाल ने कहा की जिले में सेनेट्री नेपकीन की इकाई स्थापित करने के लिए बनाए जा रहे महिला स्वयं सहायता समूह को कम से कम ब्याज दर पर ़ऋण उपलब्ध हो इस के लिए उद्योग, महिलाबाल विकास, अल्पसंखयक विभाग तथा बैंक के अधिकारी मिलकर कार्य योजना बनाए जिससे भारत सरकार की उस योजना से इन्हे जोड़ा जा सके जिसमें ब्याज दर कम हो तथा अनुदान की राशि अधिक मिल सके। विशाल गुरूवार को सयानी बिटिया योजन के अन्तर्गत जिले सेनेट्री नेपकीन ईकाई स्थापित करने व वितरण करने के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होने कहा की मकराना क्षेत्र में महिला स्वयं सहायता समूह का निर्माण अल्पसंख्यक विभाग के माध्यम से किया गया है इन समूहांे को भामाशाहा रोजगार सृजन योजनान्तर्गत मुद्रा ऋण व व्यवसायिक ऋण, पीएमईजीपी व नाबार्ड से जोड़ा जाकर इन्हे ऋण उपलब्ध करवाया जाए जिससे यह महिला समूह सेनेट्री नेपकीन यूनिट की स्थापना सरलता से कर सके तथा स्वरोजगार से जुड़ सके जिला कलक्टर ने कहा की सयानी बिटिया योजना से जुडे़ अधिकारी, शिक्षा विभाग को भी इस योजना से जोडे़ जिससे महिला स्वयं सहायत समूह द्वारा निर्मित नेपकीन की बिक्रि में आसानी हो सके इसके लिए समय-समय पर बालिका विद्यालयों में प्रचार-प्रसार किया जाए व महिला अध्यापिकाओं द्वारा समय-समय पर बालिकाओं को नेपकिन के उपयोग व इसके फायदे के बारे में बता सकें। उन्होने परियोजना समन्वयक महिला एवं बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिए की सयानी बिटिया योजना के प्रचार-प्रसार की सामग्री अल्पसंख्यक विभाग को उपलब्ध करवाई जाए जिससे विभाग प्रचार-प्रसार का कार्य और गति से कर सकें।
लाडो रानी एकल खिड़की से जुड़ेगी सयानी बिटिया जिला कलक्टर राजन विशाल ने परियोजना समन्वयक मलिा एवं बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिए की वह विभाग द्वारा संचालित सयानी बिटिया योजना की सम्पूर्ण जानकारी कलक्टर कार्यालय में स्थापित लाडो रानी एकल खिड़की पर उपलब्ध करवाये जिससे यहा आने वाली बच्चिया व महिलाएं इस योजना के बारे में जानकारी ले सके और इच्छुक महिलाएं अपना स्वयं सहायता समूह बना कर स्वरोजगार से जुड़ने की पहल कर सकें।
एलोविरा (ग्वारपाटा) की खेती से स्वयं सहायता समूह को जोड़ा जाएगा जिला कलक्टर राजन विशाल ने कहा की सयानी बिटिया योजना में नेपकीन निर्माण से महिला समूहो को जोड़ने की तर्ज पर जिले में महिला समूह का निर्माण कर उन्हे एलोविरा की खेती से जोड़कर उसके उत्पाद पर भी शिघ्र कार्य उत्पन्न किया जाएगा इसके लिए जिले के खोखर क्षेत्र में महिलाओं का समूह बनाया जाएगा व इन्हे नरेगा से जोड़ने के लिए भी राज्य सरकार स्तर पर प्रयास किये जाएगे।