जयपुर । मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के निर्देश पर राज्य सरकार ने अभावग्रस्त घोषित 13 जिलों के 5,656 गांवों में 15 जुलाई, 2017 तक राजस्व वसूली स्थगित कर दी है। राजे ने खरीफ फसल 2016 की गिरदावरी रिपोर्ट जिलों से आने के बाद आपदा प्रभावित इन गांवों में किसानों को राहत देने के लिए निर्देश दिए थे। इसके बाद राज्य के आपदा प्रबन्धन एवं सहायता विभाग ने 30 नवम्बर, 2016 को नोटिफिकेशन जारी कर इन गांवों में अधिसूचना प्रकाशन की तिथि से राजस्व वसूली स्थगित कर दी है। जिन गांवों में राजस्व वसूली स्थगित की गई है उनमें बाड़मेर के 2478, जैसलमेर के 726, झालावाड़ जिले के 687, उदयपुर के 516, जालौर के 383, जोधपुर के 269, भीलवाड़ा के 204, पाली के 170, चूरू के 117, राजसमंद के 49, अजमेर के 38, नागौर के 15 और चित्तौड़गढ़ जिले के 4 गांव शामिल हैं।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News
