खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़.पूर्व
प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी राजनीती के महानायक रहे है ,वाजपेयी समाज
की सभी मान्यताओं को मानने वाले पुरोधा रहे है उक्त कथन झुंझुनू सांसद
संतोष अहलावत ने सूरजगढ़ कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपा
नगरमंडल को ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 92 वें
जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कहे।कार्यक्रम की
अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष नरेश वर्मा ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप
में पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र चेतीवाल,डॉ विक्रम सिंह शेखावत भाजयुमो जिला
महामंत्री तन्मय अहलावत मौजूद थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसद
अहलावत ने कहा की देश को परमाणु शक्ति बनाने में वाजपेयी का अहम रोल अदा
किया है आज उनकी बदौलत ही भारत विश्वभर में परमाणु शक्ति बनकर उभरा है।
वर्त्तमान प्रधांनमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाजपा के वरिष्ठ लीडर वाजपेयी के
नक्से कदम पर चलकर देश को उन्नतियों पर ले जा रहे है। कार्यक्रम के
दौरान सांसद संतोष अहलावत व अन्य भाजपाइयों ने अटल बिहारी वाजपेयी की फोटो
के सामने केक काटकर एक दूसरे को खिलाकर वाजपेयी के जन्मदिन की बधाई दी।
इसके बाद सांसद संतोष अहलावत ने अस्पताल में भर्ती मरीजो से भेटकर उनके
स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उन्हें फल वितरित किये।इस मौके पर पार्षद
राकेश नांदवाला,पार्षद रुकमानंद सैनी,पूर्व पार्षद रामस्वरूप जांगिड़,सजन
हलवाई,विकास शर्मा ,संजय गोयल,संतोष कुमावत,मनोज पुजारी,संतोष शिवानीवाल
,विजेंद्र गर्वा ,ज्ञानकुंज कॉलेज सचिव महावीर सिंह ,अनुज कानोडिया ,तुफैल
पठान,जगदीश सिंह,राजपाल काजला,गिरधारी बड़गुर्जर,कृष्ण सैनी ,राजेंद्र
शोंकरिया,संदीप शर्मा,दयानंद नायक सहित काफी संख्या में भाजपा संगठन से
जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
