Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

तीन दिन की छुट्टी के बाद भी एटीएम खाली

खबर - हर्ष स्वामी
छह दिन से बंद, सेन्ट्रल बैंक का एटीएम
ग्राहक हो रहे है परेशान
सिंघाना.
तीन दिन की छुट्टी के बाद भी मंगलवार को एटीएम खाली ही नजर आए जिसके चलते ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सेन्ट्रल बैंक के ग्राहक पिछले छह दिन से एटीएम के चक्कर लगा लगा के परेशान हो रहे है। ग्राहकों का कहना है कि सेन्ट्रल बैंक के एटीएम पर पिछले छह दिन से ताला लटका हुआ है। जब बैंक मैनेजर से जानकारी लेते है तो वो बोलते है कि कैश नही है जबकि और एटीएम में एक दो दिन से रूपए आ रहे है। ग्राहकों का कहना है कि और एटीएम कैश नही होने के बाद भी खुले रहते है। जिससे ग्राहक अपना बैलेंस तो चैक कर रहे लेते है जबकि सेन्ट्रल बैंक के एटीएम को ताला लगाने से ग्राहकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बैंक में भीड़ अधिक होने के चलते बैलेंस चैक नही हो पा रहा है। तीन दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को भी दिन में किसी एटीएम में कैश नही होने से लोगों की लाईन लगी रही। ग्राहक कैश नही होने के बाद भी एटीएम के सामने लाईन लगाए खड़े है कि क्या पता कब बैलेंस आ जाए। वहीं मंगलवार को सुबह सुबह बैंकों मे भी कैश नही होने से ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ी दोपहर बाद कुछ बैंकों में कैश आया तब जाकर ग्राहकों ने राहत की सांस ली।