Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बीजेपी, कांग्रेस ने हमारा आरक्षण खत्म कर दिया है- राष्ट्रीय अध्यक्ष डेनवाल

खबर - जितेश सोनी
चूरू।
सर्किट हाउस में राष्ट्रीय सर्व मेघवंश महासभा इंण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल डेनवाल ने कहा कि रानी-महारानी,धीरू भाई अम्बानी पैसे ओर बन्दूक में ताकतवर हो सकते है। परन्तु वोट है जिसका नाम बोफोर्स तोप है। बीजेपी, कांग्रेस ने हमारा आरक्षण खत्म कर दिया है। उस आरक्षण को वापिस दिलाने का मेरा काम है। उन्होने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री मेघवाल बनाने का मेरा सपना है। जिसे मैं साकार करूंगा। राजस्थान प्रदेश में उदयपुर संभाग में वैधानिक 16 प्रतिशत आरक्षण को अवैधानिक तरीके से 11 प्रतिशत कर दिया है। कोटा संभाग में 8 प्रतिशत कर दिया है।इस अवसर पर राष्ट्रीय मेघसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहर सिंह फोसल व पं.नरोतम सागर व कर्मकाण्ड शोध एंव विशेष प्रशिक्षण केन्द्र नई दिल्ली समाज की बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामप्रताप कांटीवाल आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर पूर्व उपजिला प्रमुख सोहनलाल मेघवाल, जिला मंत्री बजरंग क बजाड़, महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुलीचन्द बरोड़, चेतनराम मेघवाल, राकेश तालणिया, छगनलाल मंडार, ताराचन्द मेघवाल सांवरमल,दीनदयाल खरड़िया व गणेश कल्ला आदि उपस्थित थे।