Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नई पहल - भाई अपने साथ मनाएगा अपनी बहन का जन्मदिन

नवलगढ़ - आज भी भारत के कुछ रूढ़िवादी लोग महिलाओं को आगे नहीं आने देने के पक्ष में । लेकिन कई परिवार वाले अपने बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं समझ रहे है।  लोग अपनी बेटी की बिन्दोरी निकल रहे है। और साथ ही बेटियों को वो शिक्षा दिलवा रहे है। जिस पर लड़को ने एकाधिकार कर रखा था। ऐसा ही एक परिवार नवलगढ़ में कन्हैयालाल शर्मा का है जिनका बेटा  दिनेश पंडित मानवाधिकार कमेटी  नवलगढ़ का अध्यक्ष है व्  ऐन एस यु आई  से भी जुड़ा है । 18 दिसम्बर को दिनेश पंडित का जन्मदिन है।  और कुछ दिन पहले दिनेश की बहन का भी जन्मदिन था।  लेकिन दिनेश ने एक नई पहल करते हुए अपनी बहन का जन्मदिन एक साथ मनाने का फैसला किया जो बहन को अपनी बराबरी पर लाने का एक कदम है ।