खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़. थाना क्षेत्र के भावठडी गांव
निवासी एक व्यक्ति ने दर्जन भर लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज
करवाया है। पुलिस ने बताया कि भवठडी गांव निवासी विशम्बर शर्मा ने रिपोर्ट
दर्ज करवाते हुए बताया कि शनिवार शाम को वह अपनी पत्नी और पुत्रियों खेत
से घर लौट रहा था इसी दौरान कुलदीप,प्रवीण ,इंद्राज ,सुनील ,संदीप ,संजय
,प्रताप ,संजीव ,विकास ,प्रशांत और दीपचंद आये और उक्त आरोपियों ने उनके
साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
