खबर - हर्ष स्वामी
शिक्षा में होगा नवाचार
सिंघाना. जिले की सरकारी स्कूलों में घटते नामांकन को देखते हुए सरकारी शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए जिला कलेक्टर प्रदीप बोराड़ ने मंगलवार को ढ़ाणा के राउप्रा स्कूल में बैठक के दौरान आदर्श व उत्कृष्ट स्कूलों के संस्था प्रधानों व नोडल्स को बाल सभाएं गांव की चौपाल में आयोजित करने व स्कूलों में डिफेंस एकेडमी की शुरूआत करने के निर्देश दिए। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि प्रदेश में झुंझुनूं जिले का शिक्षा का प्रतिशत सबसे ज्यादा है उसमें भी महिला शिक्षा में जिला अग्रणी है। लेकिन एक दुसरा पहलु यह भी है कि जिले के सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का अभाव होने के कारण सरकारी स्कूलों में नामांकन के मामले में जिला काफी पिछड़ा हुआ है। उन्होनें शिक्षा में नवाचार की चर्चा करते हुए कहा कि क्यों ना हम स्कूलों में होने वाली बाल सभाओं को गांव की चौपाल में आयोजित करें जिसमें जिले के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर चर्चा करें व अपनी सफलता की बातें बच्चों से साझा करें जिससे बच्चों की सोच सकारात्मक बने। बाल सभा में बच्चों के अभिभावक भी शामिल हो जिससे उनका सरकारी शिक्षा के प्रति रूझान बढ़े। इसके साथ ही उन्होनें जिले को सैनिक बाहुल्य जिला बताते हुए कहा कि हमारा जिला देश की सेना में सबसे ज्यादा सैनिक देने वाला जिला है जो बहुत ही गर्व की बात है। युवाओं में सेना में भर्ति होने के जोश को देखते हुए सरकारी स्कूलों में भी डिफेंस एकेडमी की शुरूआत की जाए जिससे बच्चों का शिक्षा के साथ साथ ही मानसिक व शारिरिक विकास हो व बच्चों में देशभक्ति का जूनून पैदा हो। इसके लिए सेवानिवृत सैनिकों की सेवाएं ली जा सकती है तथा अध्यापकों को भी प्रशिक्षण देकर तैयार किया जाएगा आधारभूत ढ़ांचे के जिला प्रशासन का पुरा सहयोग होगा। बैठक की अध्यक्षता ढ़ाणा सरपंच सविता दवी ने की वहीं विशिष्ट अतिथि एडीएम मनीराम बगडिय़ा, विकास अधिकारी राजपाल तंवर, एडीईओ राजेन्द्र प्रसाद, तहसीलदार विश्वंभर शर्मा थे। बैठक के दौरान सिंघाना के आदर्श उच्च मा स्कूल के प्रधानाचार्य भरतसिंह ने जनवरी से अपने स्कूल में बाल सभा चौपाल में आयोजित करने व डिफेंस एकेडमी की शुरूआत करने की घोषणा की। इस मौके पर एबीओ जवाहर शर्मा, थानसिंह सोमरा, एसएमसी अध्यक्ष राजेश डांगी, विकास सैनी, बंशीधर स्वामी, प्रवीण कुमार, सत्यवीर, महेन्द्र धायल, श्यामसुंदर शर्र्मा, कर्मवीर यादव, राकेश कुमार समेत संस्था प्रधान मौजूद थे।
छात्रों को कराएं कार्यालयों का भ्रमण
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कलेक्टर ने संस्था प्रधानों को निर्देश दिए की निजी स्कुलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी शैक्षिक स्तर सुधारने के लिए गांव की पंचायत घर, पटवार घर, बैंक व पोस्ट ऑफिस व पुलिस थाने का भ्रमण करवाएं तथा कार्यालयों में होने वाले कार्यों की जानकारी दें। जिससे शिक्षा के साथ ही उनका व्यवहारिक ज्ञान भी बढे।