खबर - श्याम रतन शर्मा
सामान्य महिला रैंक में 67वां स्थान किया प्राप्त
चिड़ावा
। समाजसेवी स्वर्गीय सोहनलाल शर्मा की पोत्री ने इतिहास रचते हुऐ राजस्थान
प्रशासनिक सेवा में बड़ी सफलता हासिल की है। वार्ड 23 निवासी स्वाति शर्मा
का आरएएस परीक्षा 2013 में चयन हुआ है। उन्होंने कुल वर्ग में 438वीं और
महिला वर्ग में 67वीं रैंक हासिल की है। उदयपुर में अंडर ट्रेनी स्वाति
फिलहाल नवलगढ़ में राजस्व निरीक्षक पद पर कार्यरत हैं। स्वाति घर में ही
नियमित 10-12 घंटे पढाई कर पहले प्रयास में यह सफलता हासिल की। स्वाति ने
अपनी सफलता का श्रेय पिता नवनीत शर्मा माता लता शर्मा को दिया है वहीं पति
जितेश व ससुराल द्वारा मिले सहयोग को सफलता का श्रेय दिया है। हाल ही में
जुलाई 2016 में रामगढ शेखावाटी हाल कलकत्ता निवासी सज्जन गंगावत परिवार में
स्वाति की शादी हुई थी। बताया जाता है कि स्वाति की बचपन से ही पढाई में
काफी रूचि रही है। एक बार जो पढ़ लिया बस वो उसके दिमाग में बस जाता था।
होनहार बेटी की सफलता से जहां परिवार में खुशियां मनाई जा रही है वहीं
बधाईयां देने वालो की संख्या भी कम नही है। स्वाति ने अपनी पढाई और लगन को
कभी नही छोड़ा जिसका नतीजा आज सबके सामने है। स्वाति के भाई विवेक व विपिन
शर्मा ने बताया कि बहन की सफलता का संदेश मिलते ही आसपास के लोग बधाई देने
पहुंचे तो परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और एक दुसरे को मिठाई खिलाकर
बधाई दी गई। बधाई देने वालो में गीता मोहनलाल शर्मा,माखर निवासी मंगतुराम
शर्मा,पवन शर्मा,चिड़ावा निवासी ओमप्रकास स्वामी, अशोक मास्टर ,सुशील
शर्मा, प्रदीप चौधरी ,श्याम रतन शर्मा ,पूर्व पालिकाध्यक्ष गोपाल
मिश्रा,पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष शर्मा,अमर सिंह सैनी ,काकोडा निवासी सुमेर
शर्मा आदि ने बधाई दी।
