चिड़ावा । ब्रह्म चैतन्य संस्थान द्वारा आज परशुराम भवन में हाल ही में चयनित आरएएस प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।सारी गांव के मुरारी शर्मा, चिड़ावा की स्वाति शर्मा, बबाई की अरुणा और पिलानी निवासी नियति का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव आचार्य थे। संस्थान के अध्यक्ष विश्वनाथ अरड़ावतिया की अध्यक्षता में समारोह हुआ। इस मौके पर सत्येन्द्र कौशिक, राजन सहल, विक्रम शर्मा, रामगोपाल मिश्रा, सुशील मुनीम, रामावतार दायमा में पत्र वाचन किया। मंच का संचालन एडवोकेट लोकेश शर्मा ने किया। इस मौके पर एसडीएम आचार्य ने कहा कि बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी होती जा रही हैं वहीं बेटे शिक्षा से दूर इस लिए अब बेटों को बचाने का समय आ गया है। मातृशक्ति के रूप में चार सदस्यों में आज एक ही बेटे का स्वागत किया जा रहा है जबकि मंच पर तीन बेटियां मौजूद हैं। मंच को संबोधित करते हुए स्वाति ने कहा कि समाज से मिला स्नेह अपने कार्य कुशलता के साथ समाज को वापस देने का प्रयास करूंगी। आज समाज के मंच से मिला स्नेह उनका मार्गदर्शन करेगा। समझ में शिक्षा को आगे बढाने का प्रयास होना चाहिए। चयनित मुरारी शर्मा ने कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद उनका संघर्ष जारी रहा जिसके कारण उनको सफलता मिली। ऐसे में उन असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए ताकि वो भी क्षेत्र में अपना और समाज का नाम रोशन कर सके। इस अवसर पर अशोक शर्मा, सुशील शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष शर्मा, पूर्वपार्षद रविकांत शर्मा, सतीश शर्मा ओजटूवाले, प्रमोद अरड़ावतिया, सुशील पदमपुरिया, श्यामरतन शर्मा आदि उपस्थित थे।