Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2016 का साक्षात्कार परीणाम घोषित

खबर - लक्की अग्रवाल
श्रीमाधोपुर।
स्थानीय श्री विजयरामदास सेवा समिति के द्वारा हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता २०१६ परीक्षा में उतीर्ण स्नातक व स्नातकोत्तर खण्ड स के परीक्षार्थियों का रविवार को महात्मा गाँधी महाविद्यालय में आई.पी.एस.डॉ.रामदेवसिंह के सानिध्य में एक्सपर्र्ट पैनल द्वारा साक्षात्कार लिया गया। प्रवक्ता ताराचन्द मीना ने बताया कि साक्षात्कार एवं लिखित परीक्षा के प्राप्तांको को जोडक़र वरीयता सूची के आधार पर सात प्रतिभागियों शुभम कुमार,शिवपाल सिंह,सुमन,गौरव शर्मा,सोनी वर्मा,सरोज कुमारी,ममता कुमारी का पारितोषिक हेतु चयन किया गया। साक्षात्कार पैनल के सदस्य रामावतार मीना (आर.ए.एस.),विक्रमसिंह सैनी(आई.आर.एस.),मांगीलाल शर्मा शिक्षाविद्,डॉ.सीताराम सैनी वैज्ञानिक ने साक्षात्कार के पश्चात् सभी संभागियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हेतु मार्गदर्शन दिया। गौरतलब है कि सभी सफल प्रतिभागियों का आगामी 25 दिसम्बर रविवार को 11:00 बजे सेन्ट जेवियर महाविद्यालय में आयोजित समारोह के दौरान सम्मान एवं पारितोषिक वितरण किया जायेगा। इस दौरान समिति के पदाधिकारी संरक्षक कालीदास स्वामी,अध्यक्ष रामदास स्वामी,सचिव राजेन्द्र बिजारणिया,वरिष्ठ सलाहकार रामजीलाल शर्मा,विधि सलाहकार एड. राजेन्द्र शर्मा,महेश सैनी,शिशुपाल बिजारणियां,पूर्व शिक्षा अधिकारी  साधुराम सैनी,महाविद्यालय निदेशक मोहरसिंह खर्रा इत्यादि मौजूद रहें।