Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पांचवीं परमहंस दिव्य संदेश यात्रा का समापन

चिडावा। नगरदेव परमहंस बावलिया बाबा के 104वें निर्वाणोत्सव पर निकाली गई पांचवीं दिव्य संदेश यात्रा का गुरूवार दोपहर को समापन हुआ। गोगामेड़ी स्थित बावलिया बाबा के समाधि स्थल पर भक्तों ने दिव्य रथ में विराजमान बावलिया बाबा के स्वरूप की आरती उतारी। इस दौरान भक्तों को बाबा के प्रिय सेळ-बड़ों का प्रसाद वितरित किया गया। इससे पहले मंदिर महंत एडवोकेट विपिन पुजारी की अगुवाई में बावलिया बाबा भक्त मंडल के संयोजक पं. प्रभुशरण तिवाड़ी और यात्रा में शामिल अन्य लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। भक्तों ने शेखावाटी के साईं बावलिया बाबा के जयकारे लगाये। गौरतलब है कि 14 दिसंबर को चिड़ावा से शुरू हुई यात्रा झुंझुनूं, सीकर, चूरू, नागौर,जोधपुर और बाड़मेर जिले के 50 से अधिक स्थानों पर आरती, मंगलपाठ व साहित्य वितरण के जरिए बाबा का गुणगान कर वापस चिड़ावा पहुंची। इस अवसर पर संजय दायमा, बालकिशन चौरासिया, प्रदीप जोशी, रामसिंह इंडाली, सुरेश शेखावत, सुरेंद्र जाटवाला, राजकुमार गुप्ता, आशीष चौधरी, गजानंद, निशित शर्मा, शंभूदयाल, अरविंद सैनी, जोनी मासूम,अमित एवं ललित शिवानीवाल सहित बड़ी संख्या में बावलिया भक्त शामिल थे।