Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

डम्पर चोर दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर

खबर - हर्ष स्वामी
खेतडी।
बसई नदी से डम्पर चोरी के आरोपी को न्यायलय में पेश किया गया। जहां पर दो दिन के पीसी रिमाण्ड पर भेज दिया गया। थानाधिकारी हरदयाल सिंह ने बताया कि 10 नवम्बर को निजामपुर निवासी विजेन्द्र जाट ने रिपार्ट की दी रात्री में बसई नदी के प्लांट पर डम्पर को खड़ा किया। सुबह जब देखा तो वहां से डम्पर गायब मिला। विजेन्द्र जाट ने झझर जिला हरियाणा निवासी ओमप्रकाश जाट के खिलाफ डम्पर चोरी करने का मामला दर्ज करवाया। जिसपर पुलिस ने बुधवार को आरोपी औमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां पर आरोपी को दो दिन के पीसी रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिये।