Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सामूहिक विवाह का सगाई समारोह संपन्न

खबर - लक्की अग्रवाल
श्रीमाधोपुर।
राजस्थान मेघवाल एवं मेघवंश समाज का २७ दिसम्बर को होने वाले सामुहिक विवाह सम्मेलन के सगाई समारोह रविवार को सरस्वती मैरीज गार्डन में संपन्न हुआ । समारोह में सीकर सांसद सुमेधानन्द सरस्वती व भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक झाबर सिंह खर्रा ने २३ जोडो के सगाई समारोह में वर-वधु को एक रूपया नारियल व वर को सूट का कपडा तथा दुल्हन को शादी का जोडा भेट किया। विधायक खर्रा ने कहा कि आज समाज में जो आडम्बर व नये-नये रिति रिवाज व्यापत है वो महिलाओ द्वारा ही प्रचलन में लाए जाते है ऐसे आयोजनो से खर्चो पर भी विराम लगेगा व समाज में एक रूपया भी आयेगी। सांसद ने सभी २३ जोडो को शादी पर ११-११ सौ रूपये देने की घोषणा की वही भामाशाह सांवर मल मीणा ने आयोजको को ३१ हजार रूपये व प्रत्येक जोडे को चांदी का सिक्का, पूर्व मण्डी अध्यक्ष महेश मीणा ने पायजेव जोडी देने की घोषण की। इससे पूर्व आयोजन समिति के संयोजक राधेश्याम बरबड, कन्हैया लाल सार्दुल सहित कमेठी के लोगो ने अतिथियो का माला पहनाकर स्वागत किया। अथियो की उपस्थिती में वर-वधु ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर सगाई की रस्म अदा की। कार्यक्रम में जिल सदस्य महेन्द्र धायल, सीतादेवी डोसीवाल, महेन्द्र महरडा, राजेन्द्र वर्मा सहित समाज के हजारो महिला पुरूषो ने भाग लिया।