खबर - लक्की अग्रवाल
समाज की दिशा और दशा पर हुआ मंथन
श्रीमाधोपुर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के तहसील कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह तहसील अध्यक्ष सुनील पुरी की अध्यक्षता एवं जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम पांडे के मुख्यातिथ्य में रविवार को उद्काड़ी कॉलोनी में हुआ। विशिष्ट अतिथि जीवणराम शर्मा, बजरंगलाल दाधीच, मालीराम बोहरा, राधेश्याम गुजरगौड़, जिला उपभोक्ता मंच अलवर के सदस्य एडवोकेट अशोक पारीक व सुरेश शर्मा मंचस्थ थे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पांडे ने कहा कि समाज के सभी वर्गो को सेवा और संगठन के लिए निरंतर कार्य करने की आवश्यकता है। मुख्य वक्ता विनोद बिहारी तिवाड़ी ने उपजाति बंधनों को तोड़ते हुए सर्व ब्राह्मण समाज में रोटी और बेटी के संबध पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एकजुटता से ही समाज का भला होगा। महामंत्री दिनेश शर्मा ने श्रीमाधोपुर में नगर संस्थापक खुशालीराम बोहरा की स्मृति में स्मारक, स्वाधीनता सेनानी पं. बंशीधर शर्मा की स्मृति में स्मारक, ब्राह्मण महासभा के तहसील कार्यालय व ब्राह्मण सहायता कोष संग्रह का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष सुनील पुरी व नगर अध्यक्ष महेन्द्र डोरवाल के अगुवाई में कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण करवाई गई। तहसील कोषाध्यक्ष महावीर महर्षि ने बताया कि कार्यक्रम में आरएएस परीक्षा में महिला वर्ग में 58वीं रैंक प्राप्त करने वाली युवा प्रतिभा गजल शर्मा का सम्मान किया गया। इस मौके पर महामंत्री पुरूषोत्तम शर्मा, एडवोकेट कमलेश शर्मा, डॉ. विजय जोशी, सुशील तिवाड़ी, श्यामसुंदर जोशी, दिलीप शर्मा, पूर्व प्रधान मक्खनलाल शर्मा, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी शर्मा, डॉ. कैलाशचंद्र आसपुरा, विनोद मोरीवाला, ललित शर्मा सरगोठ, महेश ओझा अजीतगढ़, पं.स. सदस्य नागेश शर्मा, गुलाबचंद जोशी, नितिन तिवाड़ी, अमरचंद नागवान सहित विप्र समाज के कई लोग मौजूद थे।