Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व:रिछपाल शर्मा की मूर्ति का अनवारण 19 दिसंबर को

खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़. कस्बे में मंत्रियो विधायको का जमावाड़ा 19 दिसंबर को होगा इस दिन करीब दर्जन भर मंत्री विधायक पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व: रिछपाल शर्मा की मूर्ती कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सूरजगढ़ आएंगे।कार्यकम आयोजक पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिताजी और पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व: रिछपाल शर्मा की मूर्ती का अनवारण समारोहपूर्वक 19 दिसंबर सोमवार को सुबह 11:15 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री डॉ राजेंद्र सिंह राठोड़ होंगे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री और बीसूका उपाध्यक्ष डॉ दिगम्बर सिंह करेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में देवपालन विभाग के मंत्री राजकुमार रिणवां,केबिनेट मंत्री पिलानी विधायक सुंदरलाल,पूर्व चिकित्सा राज्य मंत्री व नवलगढ़ विधायक डॉ राजकुमार शर्मा ,पूर्व राज्य मंत्री और झुंझुनू विधायक ब्रजेंद्र ओला ,सरदारशहर विधायक भंवरलाल शर्मा ,सीकर विधायक रतन जलधारी ,पूर्व मंत्री रोहिताश शर्मा मौजूद रहेंगे। शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन की तैयारियों के संदर्भ में कार्यकर्ताओं की बैठक आज बुधवार दोपहर तीन बजे रानीबाग होटल में आयोजित की जाएगी।बैठक में सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।