खबर - जगत जोशी
रावतसर:- निकटवर्ती ग्राम पचायत धन्नासर मे गत दिनो हुई ग्वार चोरी के मामले मे स्थानीय पुलिस ने चार नामजद आरोपीयो को गिरफ्तार कर चोरी किये गये ग्वार को बरामद किया है। पुलिस के हैड कास्टेबल सुभाष चन्द्र ने बताया कि गत 24 अक्टूबर को धन्नासर निवासी रियासत अली पुत्र साहसवार खां ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके खेत मे काट कर रखी गयी लगभग 8-10 क्विटंल ग्वार की फसल को आरोपी गुलजार खां पुत्र बरकत खां , गुलाब अली पुत्र बरकत खां, ईशाक खां पुत्र जुआरे खां व रजाक खां पुत्र जुआरे खां सभी निवासी ढाणी लाल खां ने चोरी कर लि । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपीयो को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।