Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

हरीश कुमावत का किया स्वागत व सम्मान

खबर - राजेश वैष्णव
माटी कला बोर्ड का अध्यक्ष बनाएं जानें पर खुशी
दांतारामगढ़ । शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष हरीश कुमावत को बनाएं जानें पर दांतारामगढ़ में भी खुशी की लहर हैं। कुमावत को शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष बनाएं जानें की घोषणा के साथ ही  दांतारामगढ़ के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एवं आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। घोषणा के दौरान स्वयं हरीश कुमावत भी एक शादी समारोह में मौजूद थे। इस दौरान शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष हरीश कुमावत का  साफा पहनाकर शॉल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर पूर्व जिला परिष्द सदस्य एडवोकेट राजेश चेजारा, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंहभारीजा,भाजयुमों मण्डल अध्यक्ष गिरधारी लाल खोराणिंया,एडवोकेट रतनलाल जाट सिहत अनेक कार्यकर्त मौजूद थे। उल्लेखनीय है किवर्तमान में कुचामन नगरपालिका के अध्यक्ष हरीश कुमावत नागौर जिले के नौ बार जिलाध्यक्ष रहे हैं तथा चार बार नावां से विधायक रहे हैं। कुमावत नेपिछला विधानसभा चुनाव दांतारामगढ़ विधानसभा से लड़ा था जो मात्र पांच सो
वोटो से पराजित रहे। कुमावत विधानसभा चुनावों के बाद से ही दांतारामगढ़ में सक्रिय हैं।