नवलगढ़ - आज नवलगढ़ के गोपीनाथ जी के मंदिर में समाजसेवी कैलाश चोटिया द्वारा आहूत की गयी मीटिंग में नवलगढ़ के नागरिक चाइनीज मांझा के विरोध में खुलकर बोले। सभी ने अपने अपने विचार रखे। यहाँ तक की पतंग डोर का व्यापर करने वाले सूर्यप्रकाश ने पूरी सभा में शपथ भी ली की में खतरनाक जानलेवा चाइनीज मांझा नहीं बेचूँगा। सभा में नवलगढ़ थाना इंचार्ज नवलकिशोर मीणा भी थे। मीणा ने नागरिको से निवेदन किया की ये मांझा आप सभी के लिए खतरनाक है। ऐसा नहीं की जो बेचेगा उसका परिवार सुरक्षित है। ये निर्जीव है इसके लिए
कोई जान पहचान नहीं है ये खतरनाक मांझा किसी रिश्ते को नहीं जानता। और में मांझा नहीं बेचने दूँगा जो पकड़ा जायेगा उसके खिलाफ सख्त क़ानूनी कार्यवाही होगी। मीणा ने सभा में सबको अपने वाट्सअप नंबर भी दिए। कहा की कोई भी गलत हो रहा है उसकी सुचना मुझे दे किसी का नाम डिस्क्लोज नहीं होगा। डॉ दयाशंकर जांगिड़ ने बताया की हमें सभी को इसके लिए प्रयास करने होंगे। समाजसेवी कैलाश चोटिया ने सभा में सभी से आग्रह किया की हमें साथ मिलकर इस समस्या का समाधान निकालना है चोटिया ने मस्ती ग्रुप का साधुवाद किया जिन्होंने डोर सूतने की अपनी पुराणी परंपरा शुरू कर दी । पार्षद
अदनान खत्री ने भी चाइनीज मांझे से होने वाली समस्याओ को लोगो के सामने रखा और कहा की इसे रोकने के लिए सभी का साथ जरुरी है। अनिल शर्मा ( ढोला ) जो काफी समय से वाट्सअप ग्रुपो में चायनीज मांझे के खिलाफ मुहीम चला रहे है ने कहा की अभी भी कई जगह चाइनीज मांझा बिक रहा है उस पर रोक लगनी चाहिए। मांझा जब्त कर उसे तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। सभा में सुनील सामरा ,मुरली मनोहर चोबदार , ललित शर्मा ,राजू चोबदार , पूर्ण सिंह आजाद , ,कन्हैयालाल सैनी ,अमित ढोला , निहाल जांगिड़ , दिनेश पंडित आदि ने अपने विचार रखे। सभा में मुरारी लाल सुंदरिया , विनय पोदार , श्रवण निवाई , अनिल पारीक, विजय सोती , हेमंत जोशी ,राम मोहन सेकसरिया ,एडवोकेट चंद्रकांत शर्मा , एडवोकेट तरुण मिंतर , ओमप्रकाश जोशी ,चंडीप्रसाद कौशिक, सीताराम शर्मा ,पार्षद प्रदीप शर्मा , याग्नेश शर्मा ,डॉ राजेंद्र शर्मा , अभिषेक जोशी ,मुकेश सोनी , सुरेंद्र शर्मा। अनु महृषि , धर्मेंद्र पारीक , रामावतार सबलानिया ,भगवती प्रसाद शर्मा ,बुलाकि शर्मा ओमप्रकाश सेन ,सुभाष शर्मा ,विशाल पंडित , विराज ,मुस्ताक चौहान सहित नवलगढ़ के काफी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे। अंत में सभी को चाइनीज मांझा ना खरीदने और ना ही बेचने की शपथ दिलवाई गयी कार्यक्रम का सञ्चालन शिक्षाविद रामकुमार सिंह राठौड़ ने किया।



