Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

हर्षोल्लास से मनाया खेतडी ने विरासत दिवस

खबर - हर्ष स्वामी
कस्बे के मुख्य मार्गो में निकाली प्रभात फेरी
खेतडी।
शहर में सोमवार को विरासत दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। हर वर्ष की भांती रामकृष्ण मिशन के सचिव आत्मानिष्ठानंद महाराज व कस्बेवासीयों के अथक प्रयासो से प्रात प्रभात फैरी से विरासत दिवस का प्रारम्भ किया गया। प्रभात फेरी में एकता पब्लिक स्कुल, शारदा शिशु सदन, सरस्वती विद्या मंदिर, कानोडिया स्कुल, प्रताप मेमौरियल, बाल विद्या आश्रम स्कुल, राजकीय जयसिंह स्कुल, राजकिय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय, नरेश शिशु विहार, विवेकानंद पब्लिक स्कुल राजोता, वायुसैनिक एकेडमी, रामकृष्ण सिलाई केन्द्र, के छात्र-छात्राओं ने विवेकांनद की शिक्षा के स्लोगन लिए प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी नगरपालिका चैयरमेन उमराव कुमावत ने हरी झण्डी दिखाकर कस्बे के प्रमुख मार्गो से होती हुई रामकृष्ण मिशन आश्रम पहुची। प्रभात फेरी का कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया। व छात्र-छात्राओं के लिए गोपाल कृष्ण शर्मा ने पेयजल की व्यवस्था की। रामकृष्ण मिशन आश्रम में शनिवार को विरासत दिवस समारोह के अवसर पर भाग लेने वाली विभिन्न शिक्षण संस्थाओ को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर आश्रम के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद,पालिकाध्यक्ष उमरावसिंह कुमावत व उपअधीक्षक बंशीलाल स्वामी ने सम्मानित किया। सांय 4 बजे राजा अजित सिहं द्वारा स्वामी विवेकान्द जी को बगगी में बैठाकर स्वागत करते हुए गणेश मन्दिर से लाया गया। जहां पर संगीत नाटक कला अकेदमी के कलाकारो द्वारा संस्कृती प्रस्तुतीया दी गयी। इस मौके पर ऐतिहासिक पन्नासागर तालाब, फतेह विलास आदि पर रोशनी की गयी। इस दौरान सुरेश कानोगिया ,राजेन्द्र हरडिया, राजेन्द्र यादव, कैलाश स्वामी, डा पारस वर्मा, सुधीर गुप्ता, पुर्व चेयरमैन सीताराम वर्मा, निर्मल राम शास्त्री, नरेश वर्मा, मुकेश, सत्यवीर मान आदि शामिल रहे।
पूलिस बल रहा तैनात
खेतडी डीवाईएसपी बंसीलाल स्वामी द्वारा पुरे दिन सुरक्षा चाक चौबंद रही। शहर के प्रमुख मार्गो के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल रहा तैेनात रहा। साथ ही नगरपालिका द्वारा भी विरासत दिवस पर शहर को सुंदर दिखाने के लिए  पुरे खेतडी के मुख्य मार्गो की साफ सफाई की गई व सडक के दोनो तरफ डीडीटी डालकर शहर की सुंदरता को बढाया गया।