खबर - मनोज मिश्रा
बिसाऊः-...सेठ दुर्गादत जटिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिसाऊ के विद्यार्थियों का एक दल अन्तर्राज्यीय शैक्षिक भ्रमण के लिए आज प्रातः बिसाऊ से बस द्वारा रवाना हुआ। व्याख्याता आलम अली, महेन्द्र सिंह कुलहरि, आनंदी धायल, मोहनलाल भार्गव, विजय कुमार रोयल के नेतृत्व मे 60 विद्यार्थियो के दल को भागीरथ मल मीणा कार्यालय अधीक्षक ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया । अपने भ्रमण के दौरान शैक्षिक भ्रमण दल पिलानी म्युजियम, पंचवटी, सीरी, बिटस के अलावा हरियाणा के लोहारू एवं आसपास के ऐतिहासिक स्थलो का भ्रमण करेगा। आजादी के पूर्व के लौहारू जंक्षन की कार्यप्रणाली को समझेगा। वापसी मे हिन्दु मुस्लिम एकता की प्रतीक नरहड़ पीर दरगाह की हाजिरी लगायेंगे। प्रधानाचार्य कमलेश कुमार तेतरवाल ने बताया कि विद्यार्थियो के सर्वागीण विकास के लिए ऐसे शैक्षिक भ्रमण बहुत उपयोगी है और विद्यालय ने एक और अच्छी शुरुआत की है।