Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ज्ञान विहार काॅलेज में चौधरी चरण सिंह की 125 वीं पुण्य तिथि मनाई गयी

नवलगढ। स्थानीय ज्ञान विहार काॅलेज में चौधरी  चरण सिंह की 125 वीं पुण्य तिथि मनाई गयी। इस अवसर पर काॅलेज चैयरमैन जरासंध जाखड़ द्वारा चौधरी  साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर बोलते हुए जरासंध जाखड़ ने बच्चों को चौधरी साहब के पदचिन्हों पर चलने का आव्हान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता काॅलेज प्राचार्या शीलारानी ने की तथा विषिष्ट अतिथि के रूप में काॅलेज निदेषक अनिल जाखड़, सहायक निदेषक रामचन्द्र चाहर ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में काॅलेज के सैंकड़ों छात्र/छात्राओं के अलावा काॅलेज व्याख्याता सुरेश  कुमार, सुनिल कुमार, कुसुमलता, कीर्ति शर्मा, आत्माराम, ओमप्रकाश , विजय सिंह, रेखा जांगिड़, कविता कुमारी, महेश  गुप्ता, इन्द्राज सिंह आदि उपस्थित थे।