जोधपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि जोधपुर ऎतिहासिक और सुन्दर शहर है। यहां का हैरिटेज बरकरार रखते हुए इसका विकास और सौन्दर्यकरण करवाया जाए। राजे शनिवार को जोधपुर पुलिस लाईन सभागार में जोधपुर जिले के विकास को लेकर विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने करीब पांच घंटे तक जोधपुर शहर के विकास और सौन्दर्यकरण को लेकर संबंधित विभागों तथा एजेन्सियों से गहन चर्चा की और निर्देश दिए। इस दौरान श्रीमती राजे ने जोधपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम एवं जोधपुर आईआईटी के प्रजेंटेशन भी देखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जोधपुर का विकास इस तरह से हो कि यहां का ऎतिहासिक स्वरूप यथावत रहे। यहां के विभिन्न सर्किलों को सुन्दर और सुगम बनाया जाए। उन्होंने जोधपुर के पार्को के विकास पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इनमें लगाए जाने वाले पौधे यहां की जलवायु के अनुकूल हों। इसके लिए उन्होंने विभिन्न स्थानों पर डवलप किए गए उद्यानों को जाकर देखने के भी निर्देश दिए। राजे ने कहा कि बस क्यू शेल्टर निर्माण में भी सिटी के हैरिटेज का ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि विकास के सभी काम समय सीमा में पूरे हों। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व विकास के लिए गम्भीरता के साथ काम करें। मुख्यमंत्री ने जनता जल योजना में किए जा रहे कार्यों को समय पर पूरा करवाने की हिदायत दी। विभिन्न जलप्रदाय योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल योजनाएं आम जनता की जरूरत से जुड़ी हुई हैं इनको निर्धारित समय पर पूरा किया जाए ताकि लोगों को किसी प्रकार की तकलीफ ना हो। मुख्यमंत्री ने जोधपुर डिस्कॉम में मुख्यमंत्री विद्युत सुधार अभियान, बिजली छीजत कम करने, विभिन्न फीडर्स सुधार व अन्य परियोजनाओं के लिए निर्देश दिए। श्रीमती राजे ने राजीव गांधी लिफ्ट नहर के अगले चरण के प्रस्ताव पर समीक्षा की।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News
