Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

वाद विवाद में शिवाजी ग्रुप ने मारी बाजी

खबर - हर्ष स्वामी
स्वामी विवेकानंद कॉलेज मे हुआ कार्यक्रम
खेतडी।
स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय खेतडी में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर में शुक्रवार को वाद विवाद प्रतियोगीता का आयोजन हुआ। जिसमें छात्र-छात्रायों के अलग अलग ग्रुप बनाकर प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में छात्रो के ग्रुप का नाम शिवाजी तथा छात्राओं के ग्रुप का नाम महारानी लक्ष्मी बाई रखा गया। जिसमें शेखावटी से सम्बंधित प्रश्नो का शिवाजी ग्रुप के छात्रो ने बखुबी से जवाब देते हुए प्रतियोगिता में बाजी मारी। प्रतियोगिता के बाद विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में साफ सफाई भी की। इस दौरान डॉ गोकुलचंद सैनी, डॉ सविता मीणा, डॉ सीताराम भार्गव, डा राजेन्द्र सहित स्टॉफ उपस्थित था।