खबर - सूर्यप्रकाश लाहौरा
ग्राम पीपल का बास में एमजेएसए के द्वितीय चरण का आगाज
मंडावा, आज हम सब मिलकर जल बचाएंगे तो आगामी पीढिय़ों का भविष्य सुधरेगा, ऐसे में जल सरंक्षण में जन जन को जोडऩा समय की जरूरत है। यह बात सरपंच संघ झुंझुनू के जिलाध्यक्ष व मेहरादासी सरपंच सज्जन पूनियां ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत मेहरादासी के गांव पीपल का बास में जल स्वावलंबन अभियान के द्वितीय चरण के शुभारम्भ के अवसर पर कही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीडीओ झुंझुनू पूजा शर्मा थी जबकि अध्यक्षता सरपंच संघ झुंझुनू के जिलाध्यक्ष व मेहरादासी सरपंच सज्जन पूनियां ने की। मुख्य अतिथि पूजा शर्मा ने अभियान के द्वितीय चरण के प्रारूप पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बीडीओ शर्मा, सरपंच पूनियां, पंच धर्मेन्द्रसिंह, रमेश जांगिड,महेन्द्र जांगिड़़ सहित सैंकड़ों महिला व पुरूषों ने गांव की गोगामेड़ी के पास बने जोहड़ की सफाई कर श्रमदान किया। पूनियां ने बताया कि इस जोहड़ की पूर्ण रूप से सफाई कर इसकी मरम्मत की जाएगी। इससे पूर्व चिरंजीलाल जांगिड़, विद्याधर बुरडक, शीशराम बुरडक, दुर्गाराम खीचड़, सुभाष खीचड़, महेश बुरडक, उज्जवल तिलोटिया आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।