Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

फिर नहीं करना पड़े आंदोलन - गुर्जर

नवलगढ़ - कस्बे में शनिवार को घूमचक्कर सर्किल के पास गुर्जर समाज के युवाओं की एक बैठक आयोजित की गयी जिसमे शुक्रवार को हाईकोर्ट द्वारा गुर्जर समाज को सरकार द्वारा दिया गया आरक्षण समाप्त किया गया जिसके विरोध में युवाओं ने बताया की सरकार द्वारा सही पैरवी नहीं करने के कारण हाई कोर्ट ने यह आदेश जारी किया इसलिए अब गुर्जर सरकार से मजबूत तरीके से दुबारा पैरवी कर अन्य जगह अपील करने की मांग की है। अगर समय रहते हुए सरकार पैरवी कर आरक्षण वापिस नहीं दिलवाया तो फिर से आंदोलन का रास्ता अपनाना होगा। जिसकी  समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी।  इस मोके पर विजेंद्र धाबाई , विनोद गुर्जर , भरत सिंह गोठड़ा ,रामधन गुर्जर , नेमीचंद सिराधना ,राजेश कोली ,सुरेंद्र गुर्जर ,कैलाश चोपड़ा ,राजेंद्र गुर्जर , बद्रीप्रसाद गुर्जर ,रामलाल गुर्जर आदि मौजूद थे।