खबर - जगत जोशी
रावतसर:- भाजपा मे नवनियुक्त प्रदेश मंत्री कैलाश मैघवाल का रविवार को मेगा हाईवे स्थित महेश्वरी धर्मशाला मे एबीवीपी के कार्यकर्ताओ द्वारा एक कार्यक्रम का आयेाजन कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम मे मचं पर नोहर विधायक अभिषेक मटोरिया, रामस्वरूप महला, बेगराज बेहड़ा, संतराम न्यौल, कृष्ण कांत शर्मा, रामसिंह बाजिया, बुधराम सिगड़, अशोक कुलड़ीया, अमरसिंह पूनिया आदि मौजूद थे। इस मौके पर नोहर विधायक अभिषेक मटोरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कैशलैस योजना से देश बहुत तरक्की करेगा। आज का युग आईटी का युग है प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच से भारत एक बार फिर विश्व मे प्रथम रहेगा। वही अपने सम्बोधन मे बोलते हुए कैलाश मेघवाल ने कहा कि जनता के प्रेम प्यार के कारण आज पार्टी मे यह पद मिला है । मुझे रूप्ये पैसे का कोई लालच नही है मुझे सिंर्फ आमजनता की सेवा करनी है। इसी कारण सरकारी नौकरी को छोड़ कर देश व जन सेवा मे निरन्तर लगा रहा हूं। आज आप लौगो के प्यार के कारण आज इस पद तक पहुचा हूं। इस मौके पर मचं सचालन छगन जोशी व घनश्याम कड़वासरा ने किया। कार्यक्रम सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता ,पदाधिकारी व एबीवीपी के कार्यकर्ता मोजूद थे।
