Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कैप्टेन दीप सिंह का दिल्ली में हुआ सम्मान

खबर - पवन दाधीच
खिरोड़ -
दिल्ली में जंतर मंतर पर स्वराज अभियान की ओर से कालेधन को लेकर हुई हल्ला बोल रैली में शामिल होने के लिए गए भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति के अध्यक्ष कैप्टेन दीप सिंह का सम्मान किया गया। स्वराज अभियान के जिलाध्यक्ष कैलाश यादव ने बताया कि दीप सिंह का यह सम्मान किसानों के हक की लड़ाई लडऩे एवं किसानों का साथ दिए जाने पर स्वराज अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत भूषण द्वारा किया गया। इस मौके पर सभी को बताया गया कि कैप्टेन दीप सिंह द्वारा भूमि अधिग्रहण के मामले में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया जा रहा है ताकि किसानों को सफलता मिल सके।