खबर -विकास कनवा
गुढागोड़जी - केड ग्राम पंचायत के खटकड़ गांव के रमेश मीणा का ras मैं
चयन होने पर मीणा समाज के जिलाध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा के नेतृत्व में
सर्व समाज के लोगों ने गुरुवार को भव्य स्वागत किया इस समान समारोह में
मीणा ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करना ऊपकार नहीं बल्कि हमारा
दायित्व है ऊनहोने कहा कि एसी प्रतिभाओं का सम्मान करने से अभ्यर्थियों को
आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है RAS बेटे रमेश का सम्मान होते देख माता
विमला तथा पिता शीशपाल का खुशी का ठिकाना नहीं रहा उनकी आंखों में आंसू छलक
पड़े, रमेश के पिता चेजा पत्थर का काम करते हैं माता ग्रहणी है रमेश इस
मुकाम का श्रेय माता पिता तथा गांव वालों को देते हैं इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि चौथमल बनवारी लाल मीणा उदयपुरवाटी
जगदीश सिंह मीणा टोडी डॉक्टर रामचंद्र मीणा शीथल समाजसेवी सुभाष कश्यप
नथुराम मीणा शीशपाल मीणा गोपाल मीणा बाबूलाल मीणा प्रकाश मीणा गुड़ा,
शिक्षाविद जमालुद्दीन केड बजरंग कुमावत, रिशाल भाटीवाङ सहित सैकड़ों लोग
मोजूद थे
