Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को शनिवार को सम्मानित किया

खबर - जगत जोशी
रावतसर:- स्वास्थ्य विभाग के परिवार कल्याण कार्यक्रम मे जिले मे प्रथम स्थान रहने पर रावतसर ब्लाॅक स्थित चक 22 एजी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केन्द्र को शनिवार को सम्मानित किया गया है। स्थानीय ब्लाॅक के खण्ड कार्यक्रम प्रभारी कृष्ण टाक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत वर्ष 2015-16 मे सबसे ज्यादा 22 नसबंदी करवा कर ग्राम पचायत 22 एजी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ने जिले मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है जिस पर उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कार्यरत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ललिता को खण्ड चिकित्सा प्रभारी डाॅ0 गौरी शंकर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ं । वही पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रथम स्थान पर रहने पर ग्राम पचायत 22 एजी की सरपच कविता गुसाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के रखरखाव के लिए एक लाख रूप्ये का चैक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डाॅ0 कुसुम , डाॅ0 जयप्रकाश, शिवदत जोशी, दलीप शर्मा, कृष्ण लाल शर्मा ,बलराम सहित क्षैत्र की एएनएम महिला स्वास्थ्य कार्यक्रता मौजूद थी।